4.51 करोड़ के घपले के आरोपों के बीच बलरामपुर DEO मनीराम यादव पर गिरी गाज, पद से हटाकर भेजा गया स्कूल…

0

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव को उनके पद से हटा दिया है। 4.51 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के गंभीर आरोपों और कलेक्टर स्तर पर चल रही जांच के बीच राज्य शासन ने उनका डिमोशन करते हुए उन्हें वापस प्राचार्य के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा (विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा) में पदस्थ कर दिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक आधार पर यह बदलाव किया गया है।
नरेंद्र कुमार निरापुरे बने नए प्रभारी DEO
जारी आदेश के तहत, शासकीय हाई स्कूल कोराचा (विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर-रामानुजगंज का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
घोटाले के आरोपों के बाद हुई कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि मनीराम यादव पर 4.51 करोड़ रुपये के वित्तीय घपले के गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच कलेक्टर स्तर पर चल रही थी। जांच के बीच ही शासन द्वारा यह कड़ा कदम उठाया गया है, जिससे शिक्षा विभाग के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव रमेशवार प्रसाद वर्मा द्वारा जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here