Home सरगुजा संभाग अम्बिकापुर तालाब के पास मिले दो नवजात बच्चियों के शव, कुत्ते नोच-नोच कर...

तालाब के पास मिले दो नवजात बच्चियों के शव, कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे..

0

अम्बिकापुर :- अंबिकापुर में मंगलवार देर शाम तालाब के पास दो नवजात बच्चियों का शव बरामद हुआ था। शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया था। घटना मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का था।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से करीब 150 मीटर की दूरी पर रानी तालाब के पास दोनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे। बच्चियों की नाल भी लगी हुई थी। लोग शाम को उधर से निकले तो अंधेरे में कुत्ते कुछ नोंचते हुए दिखाई दिए। इस पर लोग मौके पर गए तो वहां बच्चियों के शव पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर जन्म लिए बच्चियों के बारे में पूछताछ की जिससे मामला खुलकर सामने आया।

चौकी प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर के निवासी प्रसव के लिए कल मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए थे जहां दो जुड़वा मृत बच्चियां पैदा हुई थी इसके बाद परिवार वालों ने बच्चियों को टीले पर दफना दिया था। कुत्तों ने उसे खोद लिया था और खाने लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here