हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन शाह : जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के थाना केल्हारी अंतर्गत पहाड़ हसवाही के पास राज ट्रैवल्स की एक बस के पेड़ से टकराने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 यात्रियों घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजके 30 मिनट के बीच हुई। हादसे के बाद घायलों को मनेंद्रगढ़ स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद सामने आ सकेगी।








