अंबिकापुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी, रेलवे ने जारी किया आदेश…

0

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने उत्तर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अंबिकापुर और दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय सप्ताह में दो दिन चलेगी। प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 28 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 22408 (हजरत निजामुद्दीन – अंबिकापुर एक्सप्रेस) 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) से हर रविवार और मंगलवार को चलेगी (पहले केवल मंगलवार को चलती थी)।
गाड़ी संख्या 22407 (अंबिकापुर – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस) 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) से अब यह ट्रेन हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी (पहले केवल गुरुवार को चलती थी)।
रूट और समय में कोई बदलाव नहीं
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन के रूट, समय-सारिणी (Timings), कोच कंपोजिशन और ठहराव (Stoppages) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले की तरह ही रहेंगे। फेरों में वृद्धि से राजधानी दिल्ली और मध्य प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here