Home मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जनकपुर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 2 लोगो की दर्दनाक मौत, 1...

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 2 लोगो की दर्दनाक मौत, 1 घायल…

0

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत भरतपुर में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई वही एक घायल बताया जा रहा है। घायल युवक का इलाज उप स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभी उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोगो की मौत से इलाके में मातम पसर गया हैं। मृतकों में एक का नाम जयपाल बनवास और दूसरे का नाम गणेश मौर्य बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here