Home मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जनकपुर डोरी बिनने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर…

डोरी बिनने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर…

0

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के भरतपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलगांव में भालू ने एक महिला के ऊपर हमला कर दिया हैं जिससे महिला काफी रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिला का नाम बेला कली बैगा बताया जा रहा है, महिला आज सुबह डोरी बिनने जंगल गई हुई थी उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा महिला के घर पहुंची और घायल महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here