आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए साबित होगा बहुत ही खास..

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-14 जून 2021, सोमवार
🎯🌺🏵️🍁🌹🌷💐🎉🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी 14 जून 2021 : दिन सोमवार

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 20 मिनट पर
तिथि चतुर्थी – रात 10.34 पीएम तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र पुष्य- रात 8.37 पीएम तक तत्पश्चात अश्लेषा
योग ध्रुव – सुबह 9.28 एएम तक तत्पश्चात व्याघात
वार-सोमवार
पक्ष-शुक्ल
करण वणिज-सुबह 10.10 एएम, विष्टि – रात 10.34 पीएम तक तत्पश्चात बव
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि कर्क राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:54 एएम से 12:49 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.41 पीएम से 03.37 पीएम तक
निशिथ काल रात 12.01 एएम से 12.42 एएम तक (15 जून)
गोधूलि मुहूर्त शाम 07.06 पीएम से 07.30 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.02 एएम से 04.43 एएम तक (15 जून)
अमृत काल
दोपहर 01:47 पीएम से 03:30 पीएम तक
रवि योग सुबह 05:23 एएम से 08:37 पीएम तक
सर्वार्थसिद्धि योग
सुबह 05:23 एएम से 08:37 पीएम तक
त्योहार/व्रत/दिवस/जयंती विनायक चतुर्थी
राहुकाल सुबह 07:07 एएम से 08:52 एएम तक
यमगण्ड सुबह 10:37 एएम से 12:21 पीएम तक
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-शिवमंदिर में दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌸🏵️🎯💐🌺🌷🌹🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
🍁🌹🌷🌺💐🎯🌸🌸🎉

वृष:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।
🎉🎯💐🌺🌷🌹🍁🏵️🏵️

मिथुन:-

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।
🏵️🍁🌹🌷🌺💐🎯🎉🌸

कर्क:-

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है।आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।
🌸🎉🎯💐🌺🌷🌹🍁🏵️

सिंह:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🏵️🍁🌹🌷🌺💐🎯🎉🌸

कन्या:-

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं।
🌸🎉🎯💐🌺🌷🌹🍁🏵️

तुला:-

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🏵️🍁🌹🌷🌺💐🎯🎉🌸

वृश्चिक:-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।
🌸🎉🎯💐🌺🌷🌹🍁🏵️

धनु:-

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏵️🍁🌹🌷💐💐🎉🌸🌸

मकर:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। चोट व रोग से कष्ट संभव है।
🌸🎉💐🌷🌹🍁🏵️🌺🎯

कुंभ:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
🎯🌺🏵️🍁🌹🌷💐🎉🌸

मीन:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌸🎉💐🌷🌹🍁🏵️🌺🎯

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here