कैसा होगा आज आपका दिन जानें आज के राशिफल मे

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-4 जनवरी 2021, सोमवार
🏵️🐚🔥🌺🍁🎉💐🎯🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🎯💐🎉🌺🔥🐚🏵️🏵️🌸

तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-आनंद
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
🌸🏵️🐚🔥🌺🎉💐🍁🍁
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-कन्या
मुहूर्त-भद्रा/वाहन क्रय मुहूर्त/मकरे बुध
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।

आज का उपाय-मंदिर में मखाने की खीर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌸💐🎉🏵️🐚🔥🌺🍁🍁
आज का राशिफल
🍁🌺🔥🐚🏵️

मेष:-

आज का दिन आपके लिए कुछ दिक्कतों से भरा हो सकता है। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी । काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जमीन जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने में आज असमर्थ रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🐚🎯🔥🍁🎉💐🌸🏵️🌺

वृष:-

आज मित्रों या किसी रिश्तेदार के यहां से सुखद सूचना मिलेगी। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। खर्च ज्यादा होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कारोबार में लाभ होगा। बचत योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। आलस्य न करें।
🌺🏵️🌸💐🍁🔥🎯🐚🐚

मिथुन:-

विवाद से दूर रहें। आपका काम आपको लाभ देगा। जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। अचानक आपको कहीं जाना पड़ सकता है। आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें।
🐚🎯🍁🍁💐🌸🌺🌺🎉

कर्क:-

किसी काम में अच्छा खासा लाभ होगा। सहयोगियों के साथ मधुरता रहेगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। उधार से मुक्ति मिल सकती है। जोखिम से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎉🌺💐💐🍁🎯🐚🏵️🏵️

सिंह:-

आपको अचानक बड़ा लाभ होने की संभावना है। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। धन लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा को टालें। ऑफिस में आपकी किसी के साथ तनातनी हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
🏵️🐚🎯🍁💐🌺🌸🌸🔥

कन्या:-

आज किसी के व्यवहार से तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपका दिन उलझनों में बीतेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज खर्च ज्यादा होगा। बातचीत के दौरान अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। परिवार के लोगों के साथ कुछ परेशानी रहेगी। कलह हो सकती है।
🔥🌸💐🍁🎯🐚🏵️🎉🎉

तुला:-

विरोधी सक्रिय रहेंगे । कारोबार में लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभ सूचना मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपका खर्च नियंत्रित रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी ।
🎉🏵️🐚🎯💐🌸🔥🌺🌺

वृश्चिक:-

आपकी कारोबारी समस्या दूर होगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आपको किसी कार्य में फायदा होगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सामाजिक काम में अपना योगदान देंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें ।
🌺🔥🌸💐🎯🐚🏵️🎉🍁

धनु:-

आज किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अचानक किसी से विवाद होने की आशंका है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। नए काम से लाभ होगा। कारोबारी सौदे होंगे। जमीन में निवेश कर सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। यात्रा पर जाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
🍁🎉🏵️🐚🎯🌸🔥🌺🌺

मकर:-

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रभु चर्चा में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। जिम्मेदारी पूरी करने में आलस न करें।स्वास्थ्य में सुधार होगा । किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी।
🌺🔥🌸🎯🐚🏵️🎉🍁💐

कुंभ:-

आज कुछ दुखद सूचना मिल सकती है। आपका व्यथित रहेंगे। किसी कार्य में कुछ घाटा भी हो सकता है। समय के साथ समस्याएं दूर होने की उम्मीद है। आपको बाहर जाना पड़ सकता है। नकारात्मकता हावी रहेगी। आज दिनभर उलझन में रहेंगे। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है।
💐🍁🎉🏵️🐚🎯🔥🔥🌺

मीन:-

आज कुछ परेशानी टल जाएगी । सुखद सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। कार्य आगे बढ़ेंगे। शासकीय कार्य आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। आपके व्यवहार की सराहना होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।
🌺🔥🎯🐚🏵️🎉💐💐🌸

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here