हिंद स्वराष्ट्र नारायणपुर : फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ और संदिग्ध आचरण के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से 30 अक्टूबर को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि, विनीत दुबे नारायणपुर जिले में पदस्थ थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे का आचरण संदिग्ध पाया गया। इसी को आधार बनाकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से निलंबन का आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय हैं कि इस मामले में इससे पहले ही दो आरक्षकों को निलंबित किया जा चुका हैं। गिरफ्तारी से ठीक पहले शोएब ढेबर के गायब होने से पुलिस और आरोपियों के बीच सांठगांठ की बातें सामने आई थी इसके बाद ACCU में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को निलंबित किया गया था वहीं इसी मामले में अब निरीक्षक विनीत दुबे को भी निलंबित कर दिया गया है।





