हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/भैयाथान मुकेश गुप्ता: सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर नर्सरी के पास स्थित कोल्हूआ नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है मृतक की पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई है
स्थानीय लोगों के अनुसार नाले के पास से गुजरते समय लोगों ने शव को देखा जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई
सूचना मिलते ही बसदेई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की स्थिति का मुआयना किया पुलिस ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है
प्रारंभिक जांच में सिर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है हालांकि मृतक की मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

