प्रोफेसर पति बना हैवान : पत्नी के साथ पार की दरिंदगी की सारी हद, शरीर पर चोट के निशान देख सहमे लोग…

0

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शारदापुर से पति और ससुराल पक्ष द्वारा एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर निकल कर सामने आई हैं। आरोपियों द्वारा महिला को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ अत्याचार की सारे हदें पार की गई। पीड़िता के पति ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म पानी में चेहरा डुबो कर उसे जला दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जल गया। बेरहम पति का दिल इतने में नहीं पसीजा तो उसने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की और गर्म लोहे के चिमटे से उसके हाथ को जला दिया। पीड़िता किसी तरह भागकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने दरिंदे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दरिंदे पति का नाम आकाश तिवारी आत्मज हरिशंकर तिवारी हैं। जो कि वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी संचालित करता है और रानी दुर्गावती कॉलेज में संविदा पद पर प्रोफेसर है। पीड़िता ने पुलिस को बताया हैं कि आरोपी पति ने पूर्व में भी उस पर हमला किया था और उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है।  

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर त्रिकुंडा थाना पुलिस ने आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सास-ससुर के भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here