आखिर ऐसी क्या थी वजह….SECL कार्यालय में महिलाओं को करना पड़ा अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन…

0

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा: एसईसीएल कुसमुंडा में शुक्रवार को महिलाओं ने नौकरी की मांग को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। SECL प्रबंधन के खिलाफ महिलाओं ने अर्धनग्न होकर अपना विरोध दर्शाया। इस दौरान महिलाओं ने एसईसीएल के कार्यालय में घुसकर जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन अधिग्रहित कर उन्हें विस्थापित कर दिया है लेकिन उसके बदले में उन्हें नौकरी नहीं दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाए एसईसीएल की कुसमुंडा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची, वहां भीतर घुसकर महिलाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उनकी जमीन पहले एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित कर ली गई हैं, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया है। भू-विस्थापितों का रोजगार प्रकरण काफी लंबे अरसे से रुका हुआ हैं जिस पर आवेदन करते कई वर्ष गुजर गए है किंतु भू-विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल सका हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने खदान में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की थी लेकिन कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय 25 महिलाओं और बच्चों को जेल भेज दिया था।

वही इस मामले में भू-विस्थापित रोजगार एकता महिला किसान कुसमुंडा के अध्यक्ष का कहना है कि असली भू विस्थापित के स्थान पर फर्जी तरीके से व्यक्तियों की नियुक्ति की गई हैं जिनको हटाया जाना चाहिए। असली वारिस को रखने हेतू उनके द्वारा बार बार आवेदन किया गया था लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं। महिलाओं का कहना हैं कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक इस आंदोलन को जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here