Home अपराध 2 साल की बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा,,,भाई को लेने पिता...

2 साल की बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा,,,भाई को लेने पिता के पीछे-पीछे गई थी,,,चलती बस में बच्चों को छोड़कर कूदा ड्राइवर…

0

बड़वानी में स्कूल बस ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। सिर का एक हिस्सा सड़क से चिपक गया था। मासूम अपने पापा के पीछे स्कूल बस में आ रहे भाई को लेने आई थी। घटना के बाद चलती बस से ड्राइवर कूद गया। बस में 12 बच्चे सवार थे। आसपास के लोगों ने दौड़कर बस को ब्रेक लगाकर रोका।

घटना का CCTV फुटेज आया सामने
बच्ची का नाम यशिका राठौड़ था। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। इसका दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज अब सामने आया है। द अग्रवाल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने पलसूद से गंधावल आई थी। मासूम याशिका का बड़ा भाई भी अग्रवाल पब्लिक स्कूल, पलसूद में पढ़ाई करता है। बस भाई को घर के सामने उतारने के लिए रुकी थी। बच्ची के पिता अंतिम राठौर बच्चे को लेने बस के पास गए थे। इसी दौरान पिता के पीछे-पीछे मासूम भी चली गई थी।

स्थानीय लोगों ने बस रोकी, नहीं तो जातीं और जानें
यशिका बस के सामने से गुजर रही थी। ड्राइवर ने बिना सामने देखे बस को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान मासूम बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का ब्रेक लगाकर 12 बच्चों की जान बचाई। समाज के रवि राठौड़ ने बताया बस चालक ने लापरवाही से बस चलाकर बच्ची को कुचला है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पाटी थाना प्रभारी, पिंकी सिसौदिया का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमने बस को जब्त कर के थाने पर खड़ा कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here