Home सरगुजा संभाग अम्बिकापुर सरगवा के आधुनिक क्लीनिक पर प्रशासन ने छापामार कर अस्पताल को किया...

सरगवा के आधुनिक क्लीनिक पर प्रशासन ने छापामार कर अस्पताल को किया सील लगाया 50 हजार का जुर्माना…

0

अम्बिकापुर :- क्लिनिक के साथ एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर मरीजो को खाट में लिटा कर बॉटल चढ़ाया जा रहा था।

जिस पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सील कर अस्पताल संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री प्रदीप साहू के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के सरगवां स्थित आधुनिक क्लिनिक में दबिश देकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि क्लिनिक संचालक द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रमाण पत्र के आधार पर क्लिनिक के साथ अस्पताल का संचालन कर रहा था।क्लिनिक एवं अस्पताल में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के करीब 100 लोग मौजूद थे। क्लिनिक के एक कमरे में खाट के बेड में मरीजो को भर्ती कर दीवार के सहारे बॉटल भी चढ़ाया जा रहा था। अवैध रूप से अस्पताल चलाने तथा कोरोना गाईडलाइंस का अनुपालनन नही करने पर टीम द्वारा क्लिनिक को सील कर संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here