Home सरगुजा संभाग जशपुर लापरवाही की हद : जशपुर में शादी समारोह में पहुंचे 60 लोग,,,...

लापरवाही की हद : जशपुर में शादी समारोह में पहुंचे 60 लोग,,, प्रशासन ने दर्ज की FIR… तीन और परिवारों पर भी लगाया जुर्माना….

0

जशपुर :- छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार भयावह होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार 200 से ज्यादा मौत हो रही हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अब जशपुर जिले में अलग-अलग इलाकों में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन कर शादी आयोजित करने का मामला सामने आया है। लापरवाही की हद इतनी थी कि टिकैतगंज गांव शादी समारोह में 60 लोग शामिल हो गए, जिसके चलते पुलिस ने परिवार पर FIR दर्ज कर किया है। वहीं तीन अन्य दूसरे परिवारों पर भी जुर्माना लगाया गया है। जबकि इस तरह के कार्यक्रम में केवल 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। जिले में बढ़ते कोरोना केस के चलते ही तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाकर 5 मई तक कर दिया गया है।
प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि शनिवार को टिकैतगंज गांव में संदीप कुमार भगत के यहां शादी कार्यक्रम है। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यहां गाइडलाइन का उल्लंघन कर 60 लोग शादी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद यहां 14 लोगों का कोविड टेस्ट भी किया गया। जिसमें सभी 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
टिकैतगंज गांव के अलावा प्रशासन ने रविवार को फरसाबहार इलाके के डुमरिया गांव में रामकिशोर पैंकरा के यहां भी कार्रवाई की है और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पता चला है कि यहां भी शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।

कोरोना बढ़ने के बावजूद लोग नियमों की लगातार अनदेखी कर रहे

शनिवार को प्रशासन ने पुरनानगर मे अलग-अलग जगहों पर दबिश दी थी। जहां कोरोना नियमों को ताक में रखकर शादियां आयोजित की गईं थी, जिसके चलते 2 परिवारों पर चार हजार का जुर्माना लगाया गया था। कोरोना केस बढ़ने के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। 24 अप्रैल को ही बालोद में भी दिघवाड़ा गांव में कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में 20 से अधिक बाराती शामिल हो गए थे। जिसके बाद 5 हजार का जुर्माना लगाया गया था।

जशपुर में कोरोना का हाल

जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 अप्रैल को भी यहां 524 कोरोना मरीज मिले थे। जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी। इस प्रकार जिले में अब तक 11183 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं 8113 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2993 है। वहीं जिले में अब तक 77 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here