Home सरगुजा संभाग अम्बिकापुर बंदी की मृत्यु की एसडीएम करेंगे मजिस्ट्रियल जांच..

बंदी की मृत्यु की एसडीएम करेंगे मजिस्ट्रियल जांच..

0

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में परिरूद्ध दण्डित बंदी इमाम हुसैन की मृत्यु की मजिस्टीरियल जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। दण्डाधिकारी द्वारा जांच पूर्ण कर सुसंगत अभिलेखों सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु 1 माह का समय-सीमा निर्धारित की गई है। केन्द्रीय जेल परिरूद्ध दण्डित बंदी इमाम हुसैन आत्मज अलीजान उम्र 27 वर्ष, जाति मुसलमान जिला सूजरपुर के ग्राम बरबसपुर, दवगढ़ी थान प्रतापपुर निवासी आजीवन कारावास का सजा भुगत रहा था। उक्त बंदी को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल चिकित्सक के परामर्श पर 24 नवम्बर 2020 को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था जहां जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में उपस्थित चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत 1 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे बजे उक्त बंदी को मृत घोषित किया गया। दण्डाधिकारी जांच में जेल प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ था तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्य हो गई या पूर्व से उसका ईलाज किया जा रहा था, बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया तथा उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई, बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था, क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई, यदि ऐसा हो तो विलंम या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी कौन-कौन हैं। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं। इन सभी बिन्दुओ शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here