Home राजकीय छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज न कराने और निर्देश की अवहेलना...

छत्तीसगढ़: VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज न कराने और निर्देश की अवहेलना पर 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर 2026 का वेतन रोका गया…

0

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा वीएसके (VSK) ऐप में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी गूगल शीट में प्रविष्टि न करने पर सख्त कार्रवाई की गई है। निर्धारित समय-सीमा और कई बार स्मरण पत्र (रिमाइंडर) दिए जाने के बावजूद कार्य पूर्ण न करने पर प्रदेश के 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
संचालनालय द्वारा पूर्व में 08.10.2026 और 16.10.2026 को पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने जिले में कार्यरत ऐसे शिक्षक/कर्मचारी जो VSK ऐप में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, या ऐसी शालाएं जिनके एक भी कार्यरत कर्मचारी द्वारा VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है, उससे संबंधित जानकारी गूगल शीट में दर्ज करें।
इस संबंध में संचालनालय द्वारा 03.11.2026 और 04.11.2026 को स्मरण पत्र भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई जिलों के अधिकारियों द्वारा इस कार्य को पूरा नहीं किया गया।
प्रशासनिक लापरवाही और अनुशासनात्मक कार्रवाई
संचालनालय के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पर्याप्त समयावधि दिए जाने के बावजूद निर्धारित समय में गूगल शीट में प्रविष्टि न किया जाना पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का द्योतक है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार की श्रेणी में आता है।
प्रशासनिक कार्यों में इस प्रकार की गंभीर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप निम्नलिखित 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का माह नवंबर-2026 का वेतन आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है:
वेतन रोकने की कार्रवाई की जद में आने वाले जिले (जिला शिक्षा अधिकारी):
1. जिला नारायणपुर
2. जिला सरगुजा
3. जिला कोण्डागांव
4. जिला गरियाबंद
5. जिला जांजगीर-चांपा
6. जिला बलरामपुर-रामानुजगंज
7. जिला सूरजपुर
8. जिला धमतरी
9. जिला कोरबा
10. जिला दुर्ग
11. जिला कबीरधाम
12. जिला बस्तर
13. जिला मुंगेली
14. जिला सुकमा
15. जिला बालोद
16. जिला दंतेवाड़ा
17. जिला रायपुर
18. जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
19. जिला कोरिया
इस सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!