Home राजकीय छत्तीसगढ़ कबरा कान हाथी का खूनी तांडव: सूरजपुर में थम नहीं रहा मौतों...

कबरा कान हाथी का खूनी तांडव: सूरजपुर में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, वन विभाग की नाकामी से सहमा इलाका!

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में मौत का दूसरा नाम बन चुका ‘कबरा कान’ हाथी अब पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। वन विभाग के नाकारा और ढुलमुल रवैये के चलते इस खूंखार हाथी का खूनी तांडव लगातार जारी है। आज भोर के सन्नाटे में इस आदमखोर हाथी ने एक और बेकसूर ग्रामीण विशुन राम को मौत के घाट उतार दिया। जयनगर थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महकमे के तमाम दावे खोखले और कागजी साबित हो रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह अकेला ‘कबरा कान’ हाथी अब तक अलग-अलग घटनाओं में कुल 12 से 15 लोगों की जान ले चुका है।
भय के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण, आक्रोश उबाल पर
एक के बाद एक हो रही इन हत्याओं से पूरे इलाके में कोहराम मचा है। ग्रामीण दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा—हर पल मौत के साये में जीने को मजबूर हैं। लेकिन गहरी नींद में सोए वन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
सवाल वही: क्या किसी और की जान जाने का इंतजार कर रहा है वन विभाग?
कबरा कान हाथी के कहर से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन प्रशासन और वन अमला सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटा है।

वन विभाग के इस ढुलमुल रवैए और नाकामी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है–
क्या वन विभाग किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
आखिर कब तक ग्रामीणों की लाशें गिरती रहेंगी?
हाथियों की निगरानी के नाम पर करोड़ों का बजट डकारने वाले अधिकारी कब जवाबदेह बनाए जाएंगे?
ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे चुका है। यदि जल्द ही इस खूंखार हाथी को काबू में करने और जनता की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कभी भी बड़ा जनआक्रोश फूट सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!