Home सरगुजा संभाग सूरजपुर वीबी जी राम जी अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर 23 अक्टूबर तक...

वीबी जी राम जी अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण वीबी जी राम जी योजनांतर्गत जनपद पंचायत स्तर के रिक्त संविदा पदों (कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल) की पूर्ति हेतु दिनांक 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त पदों में लेखापाल पद हेतु केवल जिला सूरजपुर के स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था।
प्राप्त जानकारी अनुसार, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा पारित निर्णय के परिपालन में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों में स्थानीय निवासियों की अनिवार्यता संबंधी प्रावधान निरस्त होने के फलस्वरूप अब उक्त लेखापाल पद हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त मूल/स्थानीय निवासियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब  23 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में 13 अक्टूबर 2026 तक सफलतापूर्वक आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनका पूर्व में किया गया आवेदन ही मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट अथवा जिला पंचायत सूरजपुर के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!