अम्बिकापुर में 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 355 पदों पर होगी भर्ती…

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 14 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजक तकनीकी एवं गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 355 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लेंगे।
उप संचालक रोजगार ने बताया कि सरगुजा संभाग के शिक्षित युवा इस रोजगार मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल www.erojar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर रोजगार पंजीयन के साथ-साथ रोजगार मेले के लिए भी पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने अभी तक ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे पहले अपना पंजीयन करा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें युवा
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में उपस्थित होना होगा।
रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। नियुक्ति की शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस पूरी प्रक्रिया में रोजगार कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here