हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ किशन शाह : सेमेस मनेंद्रगढ़ स्थित शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मनेंद्रगढ़ विकासखंड के बीईओ अभिषेक पांडे की विशेष उपस्थिति में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत शासन की योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया, जिससे बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति एवं उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर नगर की छात्राएँ, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के प्रतिनिधिगण, लाभान्वित छात्राओं के अभिभावक, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालयीन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

