घुटरापारा व सिंचाई कॉलोनी सहित अंबिकापुर शहर के छः स्थान पर जल्द बनेंगे 33/11 के. वी. के विद्युत उपकेंद्र…..

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर में विद्युत कटौती एवं विद्युत फाल्ट से शहरवासियों को विगत माहों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिस कारण जल सप्लाई भी प्रभावित रही। जनता की आक्रोश को देखते हुए महापौर मंजूषा भगत ने पार्षदों व विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें विद्युत विभाग द्वारा शहर में विद्युत भार अत्यधिक बढ़ने के कारण विद्युत कटौती व फाल्ट आ रहे हैं। जिसका एक मात्र उपाय शहर के अलग–अलग स्थानों पर विद्युत उपकेंद्र स्थापित करना बताया गया। जिसमें सबसे बड़ी समस्या भूमि उपलब्धता एवं उसका आवंटन है।

महापौर ने इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग व नगर निगम की टीम द्वारा पार्षदों की मांग व उनके सहयोग से (1) गंगापुर वार्ड (2) पुराना बस स्टैंड (राज्य परिवहन डिपो), (3) गहीरा गुरु वार्ड (मठपारा), (4) महामाया पहाड़ (घुटरापारा), (5) डिगमा (शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास),  (6) सिंचाई कॉलोनी बंगाली चौक। शहर की कुल छः स्थान पर भूमि चयन किया गया एवं निगम स्वामित्व की भूमि पर तत्काल अनापत्ति प्रदान किया गया।  कलेक्टर महोदय से भूमि आबंटन हेतु आदेश प्रदान हेतु महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी जी सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद की पूरी टीम ने कलेक्टर महोदय को विद्युत की भीषण समस्या से अवगत कराया। जिसपर कलेक्टर महोदय ने तत्काल उक्त भूमियों पर विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने हेतु भूमि आवंटन का आदेश प्रदान कर दिया है।

जल्द ही अंबिकापुर शहर के छः स्थान पर 33/11 के. वी. के उपकेंद्र निर्माण कार्य “कार्यालय यंत्री (शहर) संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंबिकापुर, जिला- सरगुजा (छत्तीसगढ़)”  द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। एवं शहर वासियों को विद्युत से संबंधित गंभीर समस्या से आने वाले कुछ महीनो में राहत मिलेगी।

उक्त कार्य को गंभीरता से लेने एवं जटिल प्रक्रिया को तत्काल समाधान करने हेतु अंबिकापुर नगर निगम के पार्षदों ने महापौर मंजूषा भगत का आभार व्यक्त किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here