हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन शाह : जिले के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में आज विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में माननीय एसडीएम लिंगराज सिदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पाण्डेय, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय तथा डीपीओ सुशील शर्मा शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पीएम श्री विद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आवश्यक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, शिक्षण गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया।
अधिकारियों ने अकादमिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुरेश मिश्रा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

