हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा गांधीनगर थाना अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक स्थानों पर खुले चिकन मटन दुकान के संचालको कों मेरिन ड्राइव स्थित चिकन/मटन बाजार मे दुकान में अपनी दुकान लगाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों मे अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम आज दिनांक कों सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजानिक स्थलों पर चिकन /मटन की बिक्री करने वाले दुकानों कों खुले मे बिक्री करने हेतु प्रतिबन्ध होना बताते हुए सभी चिकन/मटन/मछली दुकानों कों मौक़े से हटाने की कार्यवाही की गई। संयुक्त टीम द्वारा शहरी क्षेत्रों मे अभियान के तहत थाना गांधीनगर अंतर्गत चिकन/मटन दुकानों के संचालको कों विधिवत खुले स्थानों मे मांस बिक्री करने हेतु प्रतिबंधित होना बताकर दुकानों कों मौक़े पर हटाने की कार्यवाही की गई, साथ ही दुकान संचालको कों चिकन/मटन के दुकानों कों मैरिन ड्राइव स्थित मटन बाजार मे अपनी दुकानों कों लगाने के निर्देश दिए गए। दुबारा दुकान लगाने पर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की सख्त हिदायत दी गई। सरगुजा पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों मे अभियान चलाकर ऐसे दुकानों कों हटाने की कार्यवाही की जायगी।








