Home अपराध सेवानिवृत्त शिक्षिका के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,,,, पुलिस ने किया दोनो...

सेवानिवृत्त शिक्षिका के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,,,, पुलिस ने किया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार…

0

अम्बिकापुर :– सेवानिवृत्त शिक्षिका स्व. श्रीमती शाति पटेल निवासी महापौर पारा सुभाषनगर की अंधे कत्ल की गुत्थी को गांधीनगर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझा लेने में सफलता हासिल की हैं। शिक्षिका की हत्या शिक्षिका के यहां काम करने वाली नौकरानी के बेटे ने अपने एक अन्य मित्र के साथ मिलकर की थी। आपको बता दें की मृत शिक्षिका शांति पटेल विरेन्द्र शर्मा के मकान को किराये में लेकर रहती थी शाति पटेल के मोबाईल नंबर पर फोन नहीं लगने और फोन करने पर डायवर्ट बताने तथा सामने का मेन गेट खुला होने और मकान में ताला लगे होने की सूचना मृतिका शांति पटेल के भतीजे द्वारा पुलिस को दी गई थी। प्रार्थी द्वारा सोमवार को मौसी के घर जीजा के साथ जाकर देखा गया था तो वहां मौसी शांति पटेल का शव खून से लतपथ किचन के दरवाजे के पास पड़ा हुआ था। प्रार्थी की सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मर्ग क0 59 / 20212 धारा 174 जा० फौ० तथा अपराध क 395 / 2021 धारा 302 450 भादवि कायम कर घटना के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी थी इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मृतिका के घर से चोरी हुई कार सीजी 12 एजें 9351 बस स्टैण्ड की तरफ से तेजी से विश्रामपुर की तरफ जा रही है। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार का पीछा कर काली घाट के पास घेराबंदी कर कार को रोका गया जिसमें दो लडके अनुराग सिंह मरकान और पृथ्वीराज मैना मिले। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को हिराशत में लेकर पुछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पृथ्वीराज मैना की मां मृतिका शांति पटेल के घर में नौकरानी का काम करती थी,घटना के कुछ दिन पूर्व मृतिका के द्वारा उसको काम करने से मना कर दिया गया था। आरोपी पृथ्वी राज अपनी मां के साथ मृत्तिका शांति पटेल के घर पूर्व में भी जा चुका था। आरोपी पृथ्वीराज को पता था कि मृतिका घर में अकेली रहती है। पैसे की जरूरत और एक ही बार में सेटल होने की लालच में आरोपी पृथ्वीराज और अनुराग दोनों ने मिलकर चोरी लुट का प्लान बनाया और दिनांक 20.08.2021 रात में लगभग 02:00 बजे मृतिका के घर पीछे की बाउंड्रीवाल फादकर आगन में पहुंच गये। रात में कोशिश करने के बाद भी जब घर में नहीं घुस पाये तो मृतिका के आगन में छिप कर दरवाजा खुलने का इंतजार करने लगे जब मृतिका सुबह लगभग 07.00 बजे अपने घर आगन का दरवाजा खोली तो मौका पाकर आरोपी पृथ्वीराज मैना और अनुराग सिंह मरकाम दोनो घर अंदर घुस गये और घर किचन में रखे दो चाकु को दोनों एक एक पकड लिये और घर अंदर सोफे के पीछे छिप गये तभी मृतिका बाथरूम से बाहर आयी और कमरे हाल में झाडु लगाने लगी तभी दोनो आरोपी पृथ्वीराज और अनुराग मिलकर मृतिका शांति पटेल को पीछे से पकड कर जमीन पर पटक दिये तथा मृतिका के द्वारा चिल्लाने पर बेडरूम के गेट पर लगा पर्दा को खीच कर उसके मुह में बांध दिये उसी दौरान मृतिका ने आरोपी पृथ्वीराज के दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया दोनों आरोपी द्वारा मृतिका के हाथ को गमछे और पैर को बेल्ट से बाघ कर पहले चाकू से गला को काटे, गला जब नहीं कटा तो कमरे में रखे परसुल से आरोपी पृथ्वीराज और अनुराग ने मिलकर मृतिका के गला को काट दिया। मृतिका के मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आलमारी में रखे लगभग 6000/- रूपये लेकर मृतिका के कार फोर्ड फिएस्टा का सीजी एजे 9351 से कार लेकर भाग गये। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी दिनांक 21.08.2021 से 24.08.2021 के बीच कार से इधर उधर भाग कर मृतिका के घर से मिले पैसे से डीजल डलवाकर घुम रहे थे। मृतिका के मोबाईल नंबर में एटीएम कार्ड के माध्यम से फोन में डाउन लोड कर आनलाईन भी पैसा खर्च कर रहे थे। उक्त दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकडा, उप निरी० भोज गुप्ता, साईबर सेल प्रभारी ओपी यादव एवं साईबर टीम, सउनि रविन्द्र सिंह, सउनि दिलीप दुबे, प्र० आर० सतीश सिंह, सुरेश गुप्ता, अमृत सिंह, निलेन्द्र लकडा, असलम, अनिल सिंह, राजेश्वर खलखो, सलिम, इन्द्रदेव तिर्की, अमरेश सिंह, म० आर० जयंती बड़ा सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here