Home सरगुजा संभाग बलरामपुर बलरामपुर की ककनेसा जलाशय के लिए 8.81 लाख रूपए स्वीकृत

बलरामपुर की ककनेसा जलाशय के लिए 8.81 लाख रूपए स्वीकृत

0

बलरामपुर राज्य शासन ने बलरामपुर जिले के ककनेसा जलाशय योजना की पुनरीक्षित लागत हेतु 8 करोड़ 80 लाख 94 हजार स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से क्षेत्र में 223 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से ककनेसा जलाशय योजना के कार्याें को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। योजना के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य लागत में मितव्ययता और गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here