Home अध्यात्म राममंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में हलचल तेज, बड़े पत्थरों को ले...

राममंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में हलचल तेज, बड़े पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू

0

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या :-
राम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यशाला में हलचल तेज हो गई है। कार्यशाला में दशकों से रखे पत्थरों को निर्माण स्थल पर ले जाने का कार्य शुरू हो गया है।
पत्थरों को ले जाने से पहले वैदिक रीति-रिवाज से पूजन किया गया। बता दें कि मंदिर निर्माण का ठेका एल एंड टी कंपनी को दिया गया है। इन पत्थरों को मशीनों के सहारे परिक्रमा पथ से निर्माण स्थल ले जाया जा रहा है।
कार्यशाला में दशकों से पत्थरों को तराशने का काम चल रहा है। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले इस कार्यशाला में जरूर जाते हैं। लंबी अदालती लड़ाई के बाद वो समय आ गया है जब इन पत्थरों का इस्तेमाल मंदिर निर्माण में होगा।
राममंदिर कार्यशाला के प्रभारी मनोज सोमपुरा ने बताया कि जल्द ही पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचा दिया जाएगा। रामघाट क्षेत्र स्थित मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे गए पत्थरों को भी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाए जाने की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here