Home राजकीय छत्तीसगढ़ सूरजपुर मां–बेटे की हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, करंजी चौकी में...

सूरजपुर मां–बेटे की हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, करंजी चौकी में आरोपी से हो रही पूछताछ…!

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में पिछले 11 दिन पूर्व हुई  मां–बेटे के दोहरा हत्याकांड मामले में अंततः पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारा मृतिका रजनी बरेट की सहेली का पति हैं। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरजपुर पुलिस टीम आरोपी को लेकर करंजी चौकी पहुंची हैं, जहां आरोपी से पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय हैं कि आज शाम सूरजपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ करंजी चौकी क्षेत्र के राई बड़का जंगल में जांच के लिए पहुंची हुई थी। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई हैं। सूत्रों की माने तो मृतिका के पुत्र मृतक आयुष बरेठ की हत्या इसी जंगल में होने की बात सामने आ रही हैं।

फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही हैं। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले के खुलासे किए जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here