हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के नवीन सृजित 10 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जिला सूरजपुर के स्थायी निवासियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं। पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा निर्धारित है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा जिला सूरजपुर का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। उक्त पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन सूरजपुर जिले के वेबसाईट surajpur.gov.in पर ही किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट, जिला रोजगार कार्यालय तथा सर्व जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।







