मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई: 53 हजार रिश्वत लेते CMO और अकाउंटेंट गिरफ्तार…

0


हिंद स्वराष्ट्र  मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर किशन शाह: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में लेखापाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ठेकेदार चन्द्रमड़ी वर्मा से काम का बिल पास कराने के एवज में ₹53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इस राशि में से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि शेष ₹33,000 की रकम लेते समय ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत ठेकेदार दोपहर में रकम लेकर CMO इशहाक खान के निवास पहुंचे। आरोप है कि CMO के निर्देश पर यह रकम नगर पालिका के लेखापाल सुशील भगत को दी गई। जैसे ही सुशील भगत ने नकद राशि हाथ में ली, पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद ACB ने लेखापाल सुशील भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं CMO इशहाक खान को भी गिरफ्तार में किया है अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
मुख्य बिंदु:
₹53,000 की रिश्वत का मामला
₹20,000 पहले, ₹33,000 लेते वक्त गिरफ्तारी
लेखापाल सुशील भगत रंगे हाथों पकड़े गए
CMO इशहाक खान की भूमिका संदिग्ध
ACB कर रही पूरे नेटवर्क की जांच
इस बड़ी कार्रवाई के बाद नगर पालिका सहित पूरे जिले के प्रशासनिक तंत्र में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here