हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी/मनेंद्रगढ़ किशन शाह : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 में रजत उत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वार्डवासियों को बिजली बचत, सौर ऊर्जा एवं प्रधानमंत्री घर-घर योजना के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर बिजली विभाग द्वारा उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी गई कि किस प्रकार एलईडी बल्बों का उपयोग कर बिजली की खपत कम की जा सकती है, साथ ही घर-घर सौर ऊर्जा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपाय भी साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव रहीं। वहीं नगर पालिका विधायक प्रतिनिधी सरजू यादव, वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज की आवश्यकता है और सौर ऊर्जा जैसी योजनाएं न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं बल्कि आम नागरिकों के बिजली खर्च को भी कम करती हैं। उन्होंने नागरिकों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की

