PWD के इंजीनियर पंकज सिन्हा के विरुद्ध कलेक्टर से शिकायत, महिला की शिकायत से मचा हड़कंप…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर PWD विभाग के इंजीनियर पंकज सिन्हा के विरुद्ध महिला ने कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत दर्ज कराई हैं। महिला द्वारा लटोरी में हो रहे नाली निर्माण में इंजीनियर द्वारा एक पक्ष पर विशेष मेहरबानी को लेकर कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत की हैं। आवेदिका महिला कयासों बेवा विश्वनाथ का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा फेकन सांव नामक व्यक्ति को विशेष रियायत दी जा रही हैं, और नाली निर्माण का कार्य नियम विरुद्ध तरीके से करते हुए धमकियां दी जा रही है। महिला का आरोप है कि महिला के घर के सामने रोड के बीच से दोनों तरफ बराबर बराबर दूरी पर नाली का निर्माण किया जाना था और महिला के घर के सामने नाली बन चुका है और उसके घर के सामने फेकन साव के घर की तरफ अभी नाली निर्माण नहीं हुआ है, फेकन का घर नाली की भूमि पर है इसलिए उसके घर को बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा उसके मकान से काफी दूर छोड़कर नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। अभी नाली के लिए कोई टेंडर या वर्क आर्डर नहीं हुआ है इसके बावजूद इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा ग्राम लटोरी में फेकन साव के घर के सामने उसके नौकर के समान खड़े होकर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। महिला द्वारा पूछे जाने पर इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा कहा जाता है कि फेकन साव का लड़का संतोष गुप्ता मंत्री बनने वाला है इसलिए हम लोग इसका काम अपने पॉकेट से पैसा लगाकर कर रहे हैं जो बीच में आएगा उसको पुलिस केस कर कर जेल भेज देंगे। इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा कहा गया कि “सड़क मेरे बाप का है मेरा जो मन करेगा मैं वही करूंगा।”
महिला ने जिसकी शिकायत कलेक्टर सूरजपुर से करते हुए पंकज सिन्हा पर उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

आपको बता दें कि सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा डिमार्केशन का कार्य किया गया हैं जिसमें फेकन सांव का घर नाली निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन पर आ रहा हैं जिसको बचाते हुए इंजीनियर द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here