डोंगरगढ़ में रोपवे ट्राली गिरी पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा समेत कई भाजपा नेता घायल…

0

हिंद स्वराष्ट्र राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिर गई हैं। इस हादसे में 6 भाजपा नेता घायल हो गए हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्राली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। हादसे में भरत वर्मा के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है, उन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राम सेवक पैंकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल समेत कुछ भाजपा नेता डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे दर्शन करने के बाद वे नीचे उतरने के लिए रोपवे पर बैठे थे जैसे ही रोपवे स्टार्ट हुई ट्रॉली एक साइड से गिर गई जिससे ट्रॉली में सवार सभी 6 लोग नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आई हैं।  गनीमत यह रहेगी यह हादसा रोपवे के स्टार्ट होते ही हुई अगर ज्यादा ऊंचाई से यह हादसा हुआ होता तो हादसा और विकराल हो सकता था। बताया जा रहा है कि रोपवे का कार्य एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है और मेंटेनेंस के अभाव में यह दुर्घटना हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here