Home अम्बिकापुर PSC गड़बड़ी मामला : आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को निलंबित...

PSC गड़बड़ी मामला : आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को निलंबित कर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से हो मामले की निष्पक्ष जांच – विश्व विजय सिंह तोमर

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने सीजी पीएससी वर्ष 2021 की परीक्षा में व्याप्त अनियमितता को लेकर भाजपा कार्यालय मे पत्रकारों से वार्ता कर आरोप लगाते हुए बताया कि सीजी पीएससी टॉप 20 की लिस्ट देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस के बड़े नेता एवं अफसरों के बेटे-बहु,पुत्र पुत्री का चयन हुआ है। पीएससी गरीब छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय करते हुए कांग्रेस सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम कर रही है और छत्तीसगढ़ के मेहनतकश छात्र छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा मोर्चा मांग करती है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को तत्काल निलंबित किया जाए। आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
तोमर ने कहा कि पीएससी का परिणाम काफी निराशाजनक है।यह ऐसी संस्था है जिसकी इमेज साफ सुथरा एवं निष्पक्ष होनी चाहिए।पीएससी के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी है और उनका कार्यकाल विवादों में रहा है।सरगुजा में भी जब वह डिप्टी कलेक्टर व कमिश्नर के पद पर पदस्थ थे तब कई मामले उनके सामने आए हैं।चेयरमैन को लिखित रूप से देना पड़ता है कि हमारे परिवार से कौन-कौन लोग परीक्षा में शामिल हैं पर ऐसा नहीं हुआ।
तोमर ने कहा कि सरगुजा में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है,न्यायालय में जाने के लिए युवाओं से समर्थन मांगा जा रहा है फिर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।
तोमर ने आगे कहा कि वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2023 तक समस्त भर्तियां विवादित रही है, 2021 में छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी के परिणाम जिस तरीके से आए हैं. वो छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े और जो सामान्य परिवार के लड़के हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं निष्ठा के साथ उनके मन में संदेह का पैदा कर रहा है। जिस तरह से बड़े नेता और बड़े अधिकारियों के लड़के-लड़कियों  ने सीजीपीएससी पास किया है,ऐसे में परीक्षार्थियों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।सरकार युवा मोर्चा की उक्त चार मांगों को पूरी नहीं करती है तो सड़क से लेकर सदन तक वृहद रूप से युवा मोर्चा आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे,संजू वर्मा, वीर सोनी, अनिश् सिंह, मनीष दुबे, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here