Home राजकीय उत्तरप्रदेश पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बडे चौराहे ...

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बडे चौराहे पर रिक्शा चला और मोटरसाइकिल खींच कर किया विरोध

0

आचार्य डॉ.अजय दीक्षित
कानपुर नगर उ.प्र.

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बडे चौराहे पर रिक्शा चला और मोटरसाइकिल खींच कर किया विरोध प्रदर्शन। कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सभी कांग्रेसी बडे चौराहे पर इकट्ठा हुये ।

स्कूटर मोटरसाइकिल को धक्का देते हुए कार्यकर्ता कचेहरी तक पहुंचे । वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर्ष प्रकाश अग्रिहोत्री रिक्शा चलाते हुए निकल पड़े इस दौरान जिस किसी ने जुलूस को देखा कुछ समय के लिए ठहर सा गया ‌।

आक्रोशित कांग्रेसी नेताओं ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार जन्ता को मंहगाई की भट्ठी में झोंक रही है ।

अभी तक इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ कि डीजल के दाम पेट्रोल से उपर हो गये हों ।

कांग्रेसी नेताओं ने मांग की है पेट्रोल के दाम कम किये जाये़
अन्यथा कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर आन्दोलन और तेज करेंगे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!