Home अपराध अंबिकापुर मेयर कॉलोनी में सेवानिवृत शिक्षिका की धारदार हथियार से गला रेतकर...

अंबिकापुर मेयर कॉलोनी में सेवानिवृत शिक्षिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या,, मौके पर पहुंची पुलिस तो शव से आने लगी थी दुर्गंध…

0

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर में एक सनसनीखेज मर्डर केश सामने आया है। मेयर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती शांति देवी पटेल की घर में सब्जी काटने वाले औजार से गला रेत कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मामले का खुलासा तब हुआ जब उनके रिश्तेदार उन्हे कई दिनों से फोन कर रहे थे लेकिन उनका फोन नही लग रहा था जिसमे उनके एक रिश्तेदार द्वारा शुक्रवार को उनके किराए के मकान पर जाकर हाल चाल जानना चाहा तो घर में ताला बंद था और फोन लगातार बंद आ रहा था। जिसपर आज उनके रिश्तेदार ऋषि पटेल द्वारा किसी अनहोनी की शंका पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस एवं परिजनों द्वारा उस घर का ताला तोड़ा गया तो अंदर शांति देवी की लाश मिली। जब घर को खोला गया तो घर से लाश से बदबू आनी शुरू हो गई थी जिससे लगता है की हत्या 3 से 4 दिन पहले हुई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार शांति देवी की हत्या सब्जी काटने वाले हथियार से लगा रेत कर की गई है। अपराधी द्वारा शांति देवी के गले को काफी बुरी तरह काटा गया है, मृतिका का गर्दन लगभग आधा कट चुका था। शांति देवी के मकान से उनकी फोर्ड कार भी गायब है,यह कार अपराधी द्वारा ही चोरी की गई है या किसी अन्य द्वारा यह जांच का विषय है,फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी ने मीडिया को मामले के बारे में जानकारी दी और जांच के बाद आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here