हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के ओढ़गी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लांजित में आज मितानिन दिवस बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधान से पूजा–पाठ कर की गई, जिसमें ग्रामवासियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप माँ का आशीष प्राप्त किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत की सभी मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। प्रत्येक मितानिन को साड़ी व श्रीफल भेंट कर सम्मान–सत्कार किया गया। मितानिन बहनों के स्वास्थ्य, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को गांव के लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच धरम सिंह आयम ने उद्बोधन देते हुए कहा—
“मितानिन बहनें हमारे गाँव की असली स्वास्थ्य दूत हैं। गाँव के हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में इनका योगदान अतुलनीय है। आपने कोरोना से लेकर हर कठिन समय में जो सेवा की है, वह गाँव कभी नहीं भूल सकता। पंचायत हमेशा मितानिनों के सम्मान और सहयोग के लिए तत्पर है।”
सरपंच ने आगे कहा कि मितानिन दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी स्वास्थ्य प्रहरी बहनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। अंत में सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की जय–जयकार के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे उपसरपंच अमर सिंह पोया पंच धीरेन्द्र सिंह विशाल सिंह सोनकुवर अगरिया अमरसाय पण्डो पंच प्रतिनिधि राम किशुन कुर्रे विमलेश गुर्जर उमेश्वर गुर्जर ओमिश जयसवाल अजेन्र्द गुर्जर पवन सिंह महादेव सिंह आदि सैकड़ों में ग्रामवासियों एवं मितानिन उपस्थित थे।








