हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला पंचायत सरगुजा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने मंगलवार को यहां शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री सिंहदेव को पद और गोपनीयता की शपथ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के द्वारा दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता ,श्रीमती सरला सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने श्री सिंहदेव को शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।








